देश
मैं तो चाहता था मैरी कॉम की बायोपिक भी करूं: नवाज
कपिल शर्मा शो की टीवी पर तीसरी पारी लगभग सफल मानी जा रही है. इस रविवार को गेस्ट के रूप में शो में फिल्म ठाकरे की स्टार कास्ट नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अमृता राव शिरकत करेगी. प्रोमो में दिखाया गया है कि दोनों दर्शकों का जमकर एंटरटेनमेंट कर रहे हैं. बता दें कि फिल्म ठाकरे शिवसेना के फाउंडर और कद्दावर नेता रहे बाल ठाकरे के जीवन पर आधारित है.
प्रोमो में दिखाया गया है कि अमृता कपिल शर्मा से कहती हैं कि उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि वे अब कपिल शर्मा से कपल शर्मा हो गए हैं. इसलिए फ्लर्ट न करें. कपिल ने अमृता के हसबैंड आरजे अनमोल के बारे में भी बताया. अमृता छह साल बाद फिल्म ठाकरे से फिल्मों में वापसी कर रही हैं.