खेल
मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में पंजाब की अगुवाई करेंगे हरभजन
- 275 Views
- January 24, 2017
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
टीम इंडिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह 29 जनवरी से शुरू होने वाले मुश्ताक अली ट्रॉफी घरेलू टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पंजाब की टीम की अगुवाई करेंगे. भूपिंदर सिंह सीनियर की अगुवाई में पंजाब क्रिकेट संघ की सीनियर चयन समिति ने आज टूर्नामेंट के लिये टीम का चयन किया.
क्रिकेट से आठ महीने का विश्राम लेने वाले हरभजन को कप्तान जबकि गुरकीरत सिंह मान को उप कप्तान बनाया गया है. पंजाब अपना पहला मैच 29 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के अमतार में हरियाणा से खेलेगा.
पंजाब की टीम इस प्रकार है: हरभजन सिंह (कप्तान), मनन वोहरा, परगट सिंह, जसकरण सिंह सोही (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, शरद लांबा, अनमोलप्रीत सिंह, निखिल चौधरी, सिद्धार्थ कौल, मनप्रीत सिंह ग्रेवाल, संदीप शर्मा, वरूण खन्ना, बलतेज सिंह, राहुल शर्मा, रमनदीप सिंह और अनमोल मल्होत्रा.