मनोरंजन
मुश्किल में फंस सकती है शाहरुख की रईस, गैंगस्टर के बेटे ने इसलिए मांगे 101 करोड़
- 393 Views
- April 29, 2016
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
मुश्किल में फंस सकती है शाहरुख की रईस, गैंगस्टर के बेटे ने इसलिए मांगे 101 करोड़
यह फिल्म गैंगस्टर अब्दुल लतीफ की लाइफ पर बेस्ड है।
अहमदाबाद. शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी ‘रईस’ मुश्किल में फंस सकती है। गुजरात के गैंगस्टर रहे अब्दुल लतीफ के बेटे की पिटीशन पर अहमदाबाद के एक कोर्ट ने शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस को एक नोटिस भेजा है। बता दें कि यह फिल्म लतीफ की लाइफ पर बेस्ड है। इसलिए उसके बेटे मुश्ताक अहमद शेख ने कोर्ट में पिटीशन लगाई है। पिता का नाम खराब करने का लगाया आरोप, मांगा हर्जाना…
– मुश्ताक ने शाहरुख पर इस फिल्म के जरिए अपने पिता का नाम खराब करने का आरोप लगाया है।
– साथ ही फिल्म की रिलीज और प्रमोशनल मटेरियल के जारी होने पर रोक की मांग की है।
– दावा किया गया है कि फिल्म के दूसरे हिस्से में लतीफ को गलत तरीके से पेश किया गया है।
– इसी कारण मुश्ताक ने 101 करोड़ रुपए हर्जाने की मांग की है।
स्क्रिप्ट लिखते वक्त मिली थी फैमिली
– मुश्ताक का कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट लिखे जाते वक्त कुछ लोग उनकी फैमिली से मिलने आए थे।
– प्रोड्यूसर्स इसी बात का प्रचार भी कर रहे हैं कि फिल्म लतीफ की जिंदगी पर बेस्ड है।
– फिल्म में शाहरुख के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दकी और माहिरा खान मेन रोल में हैं।
कौन था डॉन लतीफ?
– अहमदाबाद के दरियापुर इलाके में रहने वाले अब्दुल लतीफ ने कालूपुर ओवरब्रिज के पास देशी शराब बेचने की शुरुआत कर क्राइम की दुनिया में कदम रखा था।
– धीरे-धीरे उसने अंग्रेजी शराब बेचनी भी शुरू कर दी थी। इससे अच्छी कमाई कर लेने के बाद लतीफ ने शहर के कोट इलाके में रहने वाले बदमाशों को अपनी गैंग में शामिल कर लिया।
– लतीफ ने हथियार सप्लाई करने वाले शरीफ खान से हाथ मिला लिया और शराब के साथ-साथ हथियारों की भी तस्करी करने लगा।
– कुछ ही सालों में लतीफ गैंगस्टर बन चुका था, लेकिन किसी भी गैंगवार में वह खुद सामने नहीं रहा।
– लतीफ ने चालाकी से कई छोटी-मोटी गैंग में फूट करवा दी और उनके साथियों को अपनी गैंग में मिला लिया।
– इस तरह अहमदाबाद के बाद उसका दबदबा पूरे गुजरात में फैल गया।
– लतीफ ने गुजरात में अवैध शराब बेचने का नेटवर्क तो इस कदर खड़ा कर लिया था कि कोई भी बुटलेगर (अवैध शराब बेचने वाला) बिना उसकी मर्जी से शराब नहीं बेच सकता था। उसे शराब लतीफ से ही खरीदनी पड़ती थी।