खेल
मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को दी 6 विकेट से करारी शिकस्त
- 199 Views
- May 12, 2016
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
rcb vs mi, ipl9
आरसीबी की ओर से रखे गए 152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई टीम ने आठ गेंद शेष रहते चार विकेट पर 153 रन बनाए।
अंबाती रायडू (44) की सूझबूझ भरी पारी के बाद हरफनमौला कीरोन पोलार्ड (35* रन, 19 गेंद, तीन चौके, दो छक्के) और जोस बटलर (29* रन, 11 गेंद, एक चौका, तीन छक्के) की तेजतर्रार पारी की बदौलत गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को छह विकेट से हराकर आईपीएल-9 में अपनी छठी जीत दर्ज की। आरसीबी की यह छठी हार है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। कुल स्कोर में अभी दो रन ही जुड़े थे कि तेज गेंदबाज श्रीनाथ अरविंद ने विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल को शेन वॉटसन के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखा दी। पार्थिव दो गेंद पर एक रन ही बना सके।
पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अंबाती रायडू के साथ मिलकर पारी को संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी कर कुल स्कोर को 60 रन तक ले गए। रोहित 24 गेंदों पर 25 रन बनाकर चलते बने।
नीतीश राणा कुछ खास नहीं कर सके और नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अंबाती रायडू के रूप में मुंबई का चौथा विकेट गिरा जिन्हें वरुण एरोन ने एबी डीविलियर्स के हाथों कैच कराया। रायडू ने 47 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए।
इससे पहले, आईपीएल के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी के रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) को बुलाया। फ्लॉप बल्लेबाजी के चलते आरसीबी अपने होमग्राउंड बंगलोर में 20 ओवर में 4 विकेट पर 151 रन ही बना सकी।
मुंबई इंडियंस से पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाकर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ओपनिंग करने कैरेबियाई तूफान क्रिस गेल के साथ क्रीज पर उतरे। कोहली ने टीम और अपना खाता छक्के साथ खोला। लेकिन अगले ही ओवर में कोहली कैच आउट होकर चलते बने। वह मिचेल मैक्कलैनघन का शिकार हुए। कप्तान के झटके के बाद क्रीज पर पहुंचे एबी डीविलियर्स इस कदर संभले कि अपने शुरूआती 8 गेंदों में उनके बल्ले से महज 3 रन निकले।
हालांकि चौथे ओवर में गेल के बल्ले से चौका निकला। अगली गेंद पर वह भी आउट हुए। इस वक्त 4 ओवर पर टीम 2 विकेट पर महज 17 रन बनाकर खेल रही थी। अब एबी का साथ निभाने टीम के एक और खतरनाक बल्लेबाज लोकेश राहुल पहुंचे। आरसीबी के बल्लेबाजों में दबाव साफ दिख रहा था। धाकड़ ओपनरों को सस्ते में आउट कर मुंबई इंडियंस अब फ्रंटफुट पर थी। कुछ देर में ही दोनों बल्लेबाजों ने लय पकड़ी और हाथ खोलने शुरू किए। पहले राहुल फिर एबी ने छक्के के साथ अपना कांफिडेंस बढ़ाया।
लेकिन 11 वें ओवर में क्रुनल पांड्या की गेंद पर एबी कैच आउट हो गए। अब शेन वॉटसन क्रीज पर पहुंचे। मुंबई की सिर्फ गेदबाजी ही नहीं फिल्डिंग ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। फिल्डरों ने कई बाउंड्री रोकी और सुनहरे मौके नहीं गंवाए। 12 वें ओवर में राहुल दाएं पैर को चोटिल करा बैठे। लेकिन टीम की विकट स्थिति के चलते वह रिटायर हर्ट नहीं गए। 16 वें ओवर में मुंबई ने वॉटसन का शिकार किया। वह रन आउट हुए। चोटिल होने के बावजूद राहुल ने पचासा पूरा किया।
डेथ ओवरों में राहुल (नाबाद 68 ) ने हाथ खोले और 18 वें ओवर की शुरुआत छक्के से की। साथ ही नए बल्लेबाज सचिन बेबी (नाबाद 25 ) ने भी छक्का लगाने में कोताही नहीं बरती। इस ओवर में सचिन ने लगातार दो छक्के और एक चौका जड़ा। हालांकि 19 वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 7 रन दिए। आखिरी ओवर में आरसीबी ने 13 रन लेने में कामयाब रही।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.