मनोरंजन
मालिक और नौकरानी के अफेयर में तोता बना विलेन, पत्नी से कर दी चुगली
- 645 Views
- October 27, 2016
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
तोते इंसानों की नकल में माहिर होते हैं, वह बिना किसी परेशानी के इंसानो की बोली बोल सकते हैं. लेकिन कुवैत में एक तोते की यही काबिलियत उसके मालिक को भारी पड़ गई. दरअसल इस शख्स का अपनी नौकरानी के साथ अफेयर चल रहा था, जिसका भंडाफोड़ उसके ही तोते ने कर दिया.
अरब टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह शख्स अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में अपनी नौकरानी के साथ रंगरेलियां मनाता था. इस दौरान ढेर सारी रोमांटिक बातें भी होती थीं जो वहां बैठा तोता सुनता रहता था. महिला को पहले से ही अपने पति औऱ नौकरानी पर शक था, लेकिन जब एक दिन तोते ने महिला के सामने ही मालिक और नौकरानी की प्यार भरी बातें दुहराईं तो महिला का शक यकीन में बदल गया.
इसके बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ कुवैत के हवाल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. महिला ने अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया और साथ ही पुलिस को बताया कि एक दिन जब वह ऑफिस से जल्दी घर आई तो उसका पति घबरा गया था.
लेकिन पुलिस ने तोते के बयान को सबूत मानने से इनकार कर दिया. पुलिस का कहना था कि कोर्ट में यह साबित नहीं किया जा सकता कि तोते ने सच में यह सब उसके पति के मुंह से ही सुना है, किसी टीवी या रेडियो से नहीं. इसके चलते उसे भरोसेमंद सबूत नहीं माना जा सकता और इस तरह यह शख्स जेल जाने से बच गया. कुवैत में मर्जी से भी किसी गैर महिला से शारीरिक संबंध बनाना गैरकानूनी है और ऐसा करने पर कड़ी सजा का प्रावधान है
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.