मथुरा: कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण की इस रणनीति से गन्ना किसानों को होगा बड़ा फायदा
विस्तार
प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि जिस तरह दुग्ध और कृषि मंत्री रहते हुए प्रदेश को देश में पहला स्थान दिलाया, उसी तरह गन्ना उत्पादन में प्रदेश को पहला स्थान दिलाएंगे।
बृहस्पतिवार को गन्ना मंत्री का दायित्व संभालने के बाद पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र छाता पहुंचने पर कोटवन बॉर्डर पर जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि उनका लक्ष्य यह है कि गन्ना किसानों को उनकी फसल का दाम वाजिब समय पर मिलता रहे। गन्ना किसानों से लगातार संवाद करेंगे और पूरी कोशिश यह होगी कि ऐसी परिस्थितियां ही पैदा न हो सकें कि गन्ना किसानों को आंदोलन की राह पर जाना पड़े।
लक्ष्मीनारायण ने कहा कि प्राथमिकताएं तय करेंगे, सबसे अहम फोकस समय पर भुगतान रहेगा। इसके लिए सभी आला अधिकारियों को बुलाया गया है। गन्ना किसानों की सभी समस्याओं का समाधान करने की पूरी कोशिश की जाएगी। किसानों को गन्ने का दाम वाजिब समय पर मिलता रहे। इसके लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। सीएम और आलाकमान ने अहम विभाग देकर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
हरियाणा में हुआ लक्ष्मीनारायण का स्वागत
गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण का दिल्ली से मथुरा तक सड़क मार्ग आगमन के दौरान हरियाणा में भी जोरदार स्वागत हुआ। हरियाणा के पलवल, होडल, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ में मंत्री के काफिले को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।
मुस्लिम बस्ती भगवा रंग में रंगी नजर आईं
मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में कैबिनेट मंत्री का स्वागत का दौर चला। मुस्लिम बस्ती भगवा रंग में रंगी नजर आईं। ईदगाह से लेकर गुरुषगंज तक विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। भाजपा के झंडे लहराए। निर्धारित समय से चार घंटे देरी से पहुंचे मंत्री की झलक पाने के लिए समर्थक जमे रहे। कोटवन बॉर्डर पर भगवान सिंह भूरा प्रधान, नरदेव चौधरी, कर्मवीर चौधरी, मनोज फौजदार, राजवीर सिंह, हरिओम गुप्ता, श्याम प्रधान, प्रीतम प्रधान, दान बिहारी, दिनेश बठैनिया, राहुल कमियां, प्रमोद कुमार, अवधेश गुप्ता, धर्मवीर अग्रवाल, तरुण सेठ, सीमा सेठ, निर्भय पांडेय, भगवत रुहेला, अजय गोयंका, प्रकाश आर्य आदि ने स्वागत किया।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.