देश
भारत में फॉग चल रहा है… पवन खेड़ा ने PM मोदी के ‘इंडिया में क्या चल रहा है’ वाले सवाल पर ली चुटकी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका और मिस्र की यात्रा से हाल ही में भारत लौटे, इस मौके पर दिल्ली जेपी नड्डा समेत तमाम बीजेपी नेताओं ने दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान जब बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने पीएम मोदी का स्वागत किया तो पीएम ने उनसे पूछा कि “देश में क्या चल रहा है?” अब इसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा है कि देश में कुछ नहीं बस फॉग चल रहा है.
‘जेपी नड्डा को दी है पिकअप-ड्रॉप सर्विस’
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्विटर पर इसे लेकर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने जेपी नड्डा को भी जमकर घेरा और साथ ही बताया कि देश में क्या चल रहा है. पवन खेड़ा ने कहा, “प्रधानमंत्री जी आप विदेश से हिंदुस्तान लौटे और लौटते वक्त आपने नड्डा साहब से पूछा कि इंडिया में क्या चल रहा है, आपने नड्डा साहब से ये पूछकर गलत किया, क्योंकि आपने नड्डा साहब को आपको पिकअप करने और ड्रॉप करने की सर्विस दे रखी है. इस दौरान नड्डा साहब बीजेपी के हारने पर जिम्मेदारी ले लेते हैं, इसके अलावा उनके पास कोई खास जिम्मेदारी नहीं है. लेकिन आपको बता देते हैं कि भारत में क्या चल रहा है, भारत में फॉग चल रहा है. आपने विज्ञापन देखा ही होगा. इस फॉग का क्रिएशन आपका आईटी सेल और मीडिया करता है.”
आईटी सेल को कीजिए नजरअंदाज- पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता ने इस बात को आगे बढ़ाते हुए मणिपुर हिंसा का जिक्र किया. उन्होंने कहा, इस फॉग के पीछे आज भी मणिपुर जल रहा है, इस फॉग के पीछे बालासोर में जो जानें गईं उसके पीछे किसी मुसलमान को जिम्मेदार ठहराने का प्रयास आपकी आईटी सेल कर रही है. इस फॉग के पीछे जो चल रहा है अगर वो आप देखना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार करने मत जाइए, सड़क पर उतरकर देखिए, आईटी सेल को थोड़ी देर के लिए नजरअंदाज कीजिए, टीवी चैनल बंद कर दीजिए… फिर आपको दिखने लगेगा कि इस फॉग के पीछे क्या हो रहा है.
पवन खेड़ा ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए आगे कहा कि इस दौरान आपके मित्र बराक ओबामा पर आपके मंत्रिमंडल से हमले तेज हो रहे हैं, इस दौरान व्हाइट हाउस ने सबरीना सिद्दीकी पर हमलों को लेकर आपके फ्रंटलाइन वॉरियर्स आईटी सेल वालों की निंदा की है. फॉग को हटाइए और खुद जान जाइए कि इंडिया में क्या हो रहा है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.