खेल
भारत को तगड़ा झटका, शॉट पुट खिलाड़ी इंद्रजीत सिंह भी डोप टेस्ट में फेल
- 408 Views
- July 26, 2016
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
रियो ओलंपिक से पहले रेसलर नरसिंह यादव के बाद भारत का एक और खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल हो गया है। शॉट पुटर खिलाड़ी इंद्रजीत सिंह भी डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। रियो के लिए क्वालिफाई कर चुके शॉटपुट खिलाड़ी इंद्रजीत सिंह डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इंद्रजीत सिंह दूसरे खिलाड़ी हैं जो पहलवान नरसिंह यादव के बाद डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं।
इंद्रजीत पर भी प्रतिबंधित दवा ‘एस्टरॉयड’ के सेवन का आरोप लगा है। इस कारण उनके रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने पर संशय बरकरार है। हालांकि, खेल मंत्रालय की ओर से अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।
राष्ट्रीय डोपिंग रोधक एजेंसी (नाडा) ने 24 जून को इंद्रजीत का टेस्ट लिया था। उनके सैंपल में स्टेरॉयड मिला है। उनका भी रियो जाना नामुमकिन लग रहा है। हालांकि अभी उनका ए सैंपल पॉजीटिव पाया गया है। नियमानुसार अगर वह चाहेंगे तो उनके बी सैंपल का परीक्षण किया जाएगा। अगर बी नमूना भी पॉजीटिव पाया जाता है तो उन पर प्रतिबंध लग सकता है।
वैसे अमूमन देखा गया है कि अगर किसी एथलीट का ए सैंपल फेल होता है तो उसका बी नमूना भी फेल ही होता है। अगर वह बी सैंपल का परीक्षण नहीं चाहेंगे तो अपने आप उन्हें डोपिंग का दोषी मान लिया जाएगा। इसको लेकर विश्व डोपिंग रोधक एजेंसी (वाडा) के नियम काफी सख्त हैं। इस मामले में इंद्रजीत को लंबे समय के लिए प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है।
इंद्रजीत का डोप टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारत के 120 सदस्यीय दल से दो एथलीट कम हो गए हैं। इंद्रजीत को हाल ही में वह रियो के लिए अपने साथ कोच नहीं भेजने की शिकायत करके चर्चा में आए थे। उन्हें दस अगस्त को रियो निकलना था, क्योंकि उनकी स्पर्धा 18 को है। वह अमेरिका से ट्रेनिंग भी लेकर आए थे।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.