मनोरंजन
भाभी जी घर पर हैं शो को जल्द ही अलविदा कहेंगी सौम्या टंडन
- 253 Views
- April 06, 2017
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
मनोरंजन का छोटा पर्दा इन दिनों विवादों के दौर से गुजर रहा है. अभी हाल ही में हुए कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का विवाद थमा भी नहीं था कि एक और टीवी सीरियल में नया विवाद सामने आ गया है. इस बार यह विवाद मशहूर टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं शो से जुड़ा हुआ है.
इस शो में अब अंगूरी भाभी (शिल्पा शिंदे) के बाद अनीता भाभी (सौम्या टंडन) भी शो छोड़कर जाने वाली हैं. खबरें हैं कि जल्द ही सौम्या टंडन शो को छोड़ सकती हैं, लेकिन उनके शो छोड़ने के पीछे का कोई पुख्ता कारण तो नहीं पता चल पाया है. माना जा रहा है कि एक ही तरह का किरदार निभाते हुए टीवी अभिनेत्री का मन ऊब चुका है और इसी वजह से इस शो को अलविदा कहने का मन बना चुकी हैं.
आपको बता दें कि जब अंगूरी भाभी शिल्पा शिंदे ने शो को अलविदा कहा था तब शो की हालत खराब हो गई थी. अंगूरी भाभी का किरदार शिल्पा शिंदे ने बेहद ही रोचक तरीके से निभाया था और लोगों ने इसे हाथों हाथ भी लिया था. अब खबर है कि सौम्या भी शो को जल्द ही अलविदा कह सकती हैं. ऐसे में शो को पसंद करने वाले फैन्स के लिए यह खबर निराश करने वाली है.
खास बात ये कि शो में अनीता भाभी का किरदार निभाते हुए सौम्या टंडन ने दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना ली थी. सूत्रों की माने तो सौम्या का शो का कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही खत्म होने वाला है और वह इसे दुबारा से शुरू नहीं करना चाहतीं.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.