मनोरंजन
बॉक्स ऑफिस पर ‘रईस’ बने शाहरूख खान, उनकी फिल्म ने 13 दिनों में कमाए 150 करोड़
- 301 Views
- February 07, 2017
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान की फिल्म ‘रईस’ ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ के साथ रिलीज हुई ये फिल्म पिछले दिनों कमाई के मामले में ‘काबिल’ से पिछड़ गई थी लेकिन अब फिर इस फिल्म ने रफ्तार पकड़ लिया है.
रिलीज के 13वें दिन यानि सोमवार को इस फिल्म ने करीब चार करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 150.96 करोड़ की कमाई कर ली है.
वहीं ऋतिक रोशन की ‘काबिल’ भी अच्छी कमाई कर रही है. सोमवार को 13वें दिन ‘काबिल’ ने तीन करोड़ की कमाई की है. कुल मिलाकर ये फिल्म अब तक 121 करोड़ की कमाई कर चुकी है.
आपको बता दें कि ‘रईस’ में शाहरुख के साथ पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी हैं. ‘रईस’ माहिरा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है.
इसी बीच शाहरूख के लिए बुरी खबर ये भी है कि इस फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है. खबर है कि ‘रईस’ के कंटेंट को वहां के सेंसर बोर्ड ने सही नहीं माना. सेंसर बोर्ड ने फिल्म देखने के बाद पाया कि फिल्म में मुसलमानों को निगेटिव तरीके से पेश किया गया है और फिल्म में मुस्लिमों को गैंगस्टर और आतंकवादी दिखाया गया है. इसी बात को आधार बनाकर पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है.
हाल में हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ी माहिरा ने कहा था कि उनके देश को लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड के बैन लगाने के फैसले के बाद ‘रईस’ का रिलीज होना मुश्किल लग रहा है.
वहीं ऋतिक रोशन की ‘काबिल’ पाकिस्तान में कुछ दिनों पहले ही रिलीज हो चुकी है और अच्छी कमाई कर रही है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.