दुनिया
बेहद प्रतिभाशाली किम अपने देश से करते हैं बहुत प्यार: डोनाल्ड ट्रंप
- 233 Views
- June 13, 2018
- By admin
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन के बीच हुई मुलाकात ने दोनों के बीच की सारी कड़वाहटें मिटा दीं. पहली ही मुलाकात के बाद दोनों नेता एक-दूसरे के फैन हो गए. आमतौर पर अपने तीखे बोल के लिए जाने जाने वाले ट्रंप ने किम की तारीफों के पुल बांधते हुए अपने ताज़ा बयान में कहा है कि किम बहुत प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं और अपने देश से बहुत प्यार करते हैं.
उन्होंने ये भी कहा कि किम के साथ उनका अनोखा नाता जुड़ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वो किम से फिर मिलेंगे और कई बार मिलेंगे. दोनों नेताओं ने इतिहास को पीछे छोड़ने का प्रण लिया है. आपको बता दें कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने ऐतिहासिक सिंगापुर शिखर वार्ता के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्योंगयांग आने का न्यौता दिया है. इसके साथ ही किम ने अमेरिका की यात्रा करने पर भी सहमति जताई है. स
रकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, ‘‘किम जोंग उन ने ट्रंप को उनकी सुविधा के हिसाब से प्योंगयांग की यात्रा करने का निमंत्रण दिया है जबकि ट्रंप ने भी किम जोंग उन को अमेरिका आने के लिए आमंत्रित किया है.’’ रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘दोनों नेताओं ने खुशी-खुशी एक-दूसरे के निमंत्रण स्वीकार कर लिए है और इस बात को भी माना है कि यह डीपीआरके-अमेरिका के रिश्तों में सुधार के लिए एक और मौका देगा.’’ डीपीआरके उत्तर कोरिया का संक्षिप्त नाम है.
बताते चलें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ऐतिहासिक शिखर वार्ता के लिये सिंगापुर में एक-दूसरे से मिले. इस बैठक का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाना और कोरियाई प्रायद्वीप में पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण था. ट्रंप और किम के बीच यह मुलाकात सिंगापुर के फेमस टूरिस्ट स्पॉट सेंटोसा के एक होटल में हुई.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.