मनोरंजन
‘बिल्ला शराबी’ बनकर वापस आएं हैं सुनील ग्रोवर
- 220 Views
- September 26, 2017
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद नये अंदाज में वापस आ गये हैं. फैंस को ‘डॉक्टर मशहूर गुलाटी’ और ‘रिंकू भाभी’ के किरदारों के जरिये हंसाने वाले सुनील ग्रोवर अब ‘बिल्ला शराबी’ बन गये हैं.
सुनील ग्रोवर ने अपने नए गाने को ट्वीट के जरिए पोस्ट किया है. सुनील ग्रोवर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि शराब पीना आपके लिये कई मायनों में खतरनाक साबित हो सकता है.
सुनील ग्रोवर के इस नये गाने की शुरुआत मजेदार अंदाज में होती है. इस वीडियो में सुनील ग्रोवर शराबी बने हैं और शराब पीने के चलते उनकी पत्नी से पिटाई होती है और वह गट्टर में भी गिरते-गिरते बच जाते हैं. सुनील ग्रोवर ने यह वीडिया नेशनल अवॉर्ड विजेता अमित के साथ मिलकर बनाया है और यह गाना रिलीज होने के चंद घंटों के बाद ही सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने देख लिया है.
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है कि सुनील ग्रोवर किसी गाने में नज़र आ रहे हैं. इससे पहले सुनील ग्रोवर ‘मेरे पति मुझसे प्यार नहीं करते’ से भी धमाल मचा चुके हैं. इस गाने की प्रसिद्धी का आलम यह है कि अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग इस गाने को देख चुके हैं.
हाल ही में सामने आईं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सुनील ग्रोवर जल्द ही नया शो लाने वाले हैं, लेकिन ‘द ड्रामा कंपनी’ शो को चैनल की ओर से एक मौका और मिलने के बाद फैंस को उनकी वापसी के लिए अभी इंतजार ही करना पड़ेगा. वैसे कपिल शर्मा ने विवाद से बाद सुनील ग्रोवर को ‘द कपिल शर्मा शो’ में वापस लाने की कोशिश की है, पर उनके हाथ निराशा ही लगी है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.