मनोरंजन
बिग बॉस के सेट पर ‘रईस’ को प्रमोट करने आएंगे शाहरुख खान
- 157 Views
- January 03, 2017
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
फैंस के लिए वो आलम क्या होगा जब फिल्म इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार एक साथ एक ही सेट पर दिखें! जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान और ‘सुल्तान’ सलमान खान की. ऐसा बताया जा रहा है सलमान खान और शाहरुख खान दोनों एक सी सेट पर नजर आने वाले हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘रईस’ को प्रमोट करने कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सेट पर आने वाले हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि शाहरुख खान, सलमान खान के साथ ‘बिग बॉस’ के वीकेंड के एपिसोड में नजर आएंगें. खबरों की मानें तो इस एपिसोड के लिए शाहरुख खान 20 जनवरी को शूट कर सकते हैं.
सुपरस्टार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘रईस’ में पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी नजर आएंगी. राहुल ढोलकिया की तरफ से निर्देशित की गई इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्धीकी भी हैं. फिल्म 25 जनवरी, 2017 को रिलीज की जाएगी.