देश
बनासकांठा जिले में 1086 पशु संक्रमित मिले, 17 की मौत; मृतक पशुओं की संख्या 2782 पर पहुंची
बनासकांठा जिले में लंपी वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। जिले के 14 तहसीलों में लंपी वायरस की चपेट में आ गए है। बढ़ते लंपी वायरस के बीच मंगलवार को नए 1086 पशुओं पर इस वायरस का असर दर्ज किया गया है। जबकि 17 पशुओं की मौत हो गई है। बनासकांठा जिले में कुल 7046 पशु लंपी वायरस की चपेट में आ गए हैं।
398 गांवों के पशुओं में संक्रमण फैला
लंपी से अब तक 170 पशुओं की मौत: बनासकांठा जिले में लंपी वायरस के कारण मंगलवार को 17 पशुओं की मौत हो जाने के बाद अब तक मृतक पशुओं का आंकड़ा 170 तक पहुंच गया है। जिले के 398 गांवों में पशुओं में लंपी वायरस का संक्रमण फैल चुका है। अभी तक 1086 पशु इस बीमारी की चपेट में आए है, जिसमें से अब तक 170 पशुओं की मौत हो चुकी है। एक साथ 14 तहसीलों में लंपी वायरस के बरपे कहर के कारण प्रशासन भी अलर्ट हो चुका है और जगह-जगह टीकाकरण शुरू किया गया है।
मृतक पशुओं की संख्या 2782 पर पहुंची
गुजरात में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) का प्रकोप फैलता जा रहा है। राज्य में मंगलवार को खेड़ा जिला भी इस रोग से प्रभावित हो गया। इस तरह अब 33 में से 23 जिले लंपी वायरस ग्रस्त हो गए हैं। मंगलवार को 149 और पशुओं की मौत हो गई। इस तरह अब राज्य में इस रोग से मरने वाले पशुओं की संख्या 2782 तक पहुंच चुकी है।
148 तहसीलों में वायरस का असर
मंगलवार को पांच तहसील प्रभावित पाए गए। इस तरह अब तक प्रभावित तहसीलों की संख्या बढक़र 148 हो चुकी है। 134 गांव और जुडऩे से कुल प्रभावित गांवों की संख्या 3339 तक बढ़ी है। अब तक 74410 पशु इस रोग से संक्रमित हो चुके हैं वहीं 19175 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को 2 लाख 27 हजार से ज्यादा पशुओं का टीकाकरण किया गया। इस तरह अब तक 30 लाख से पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.