दुनिया
बगदाद में शादी समारोह में घुस कर फियादीन हमला, 26 लोगों की मौत
- 265 Views
- March 09, 2017
- By admin
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
इराक में बगदाद के उत्तरी इलाके के एक गांव में शादी के समारोह को निशाना बना कर किए गए बम हमले में कम से कम 26 लोगों की जान चली गयी. जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए.
शादी के समारोह में घुस कर फिदायीन हमला
प्रांतीय प्रवक्ता अली अल हमदानी ने बताया कि बुधवार शाम तिकरित के नजदीक हजाज गांव में पहला आत्मघाती बम हमलावर शादी समारोह में घुसा और उसने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया. जब पहले बम विस्फोट के पीड़ितों की मदद के लिए लोग वहां जुटे तब दूसरे हमलावर ने भी विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया. तिकरित यहां से 80 मील दूर है.
हमले में 26 लोगों की मौत, 67 लोग घायल
प्रवक्ता ने बताया कि इस हमले में 26 लोगों की जान चली गयी और 67 घायल हो गए. मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं. फिलहाल किसी ने इसकी जिम्मेदारी भी नहीं ली है. वैसे सदेह की सूई इस्लामिक स्टेट की ओर जाती है जिसने पहले भी ऐसे हमले किये हैं.