दुनिया
‘बंदूकधारियों ने काबुल सैन्य अकादमी पर किया हमला’
- 180 Views
- January 29, 2018
- By admin
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
अफगानिस्तान के काबुल में बंदूकधारियों ने एक सैन्य अकादमी पर हमला कर दिया. अफगानिस्तान की राजधानी में जारी हिंसा की यह ताजा घटना है.
अफगानिस्तान के सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि ‘मार्शल फहीम सैन्य अकादमी’ पर हुए हमले में कुछ हमलावर मारे गए. बंदूकधारी अकादमी के अंदर घुसने में नाकाम रहे. काबुल पुलिस के प्रवक्ता बशीर मुजाहिद ने ‘एएफपी’ को बताया कि रॉकेट और गोलियां दागी गईं लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने ‘एएफपी’ को बताया कि उन्होंने काबुल की बाहरी सीमा पर स्थित अकादमी से स्थानीय समयानुसार करीब पांच बजे कई धमाकों और गोलियों की आवाज सुनी. अकादमी में सेना के उच्च स्तरीय अधिकारियों को ट्रेन किया जाता है. हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है.
यह हमला शहर के भीड़-भाड़ भरे इलाके में एक तालिबानी आत्मघाती हमलावार के विस्फोटकों से भरी एंबुलेंस को उड़ा देने के कुछ दिनों बाद हुआ है. इस हमले में सैकड़ों लोग हताहत हुए थे.