देश
फेसबुक पर न्यूड फोटो डालने वाली सहेली पर चाकू से किए 60 वार, मौत
- 186 Views
- April 05, 2014
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
(1 Apr) एरेंडी एलिजाबेथ गुतिरेज उस वक्त बहुत नाराज हो गई जब पता चला कि उसकी दोस्त एनेल बाएज ने फेसबुक पर दोनों की न्यूड तस्वीरें अपलोड कर दी हैं. गुतिरेज ने सोशल मीडिया में दिए संदेश में बाएज (16) से कहा कि वह इस साल के आखिर तक जिंदा रही तो लकी होगी. उसकी इस धमकी भरी टिप्पणी पर बाएज हंस पड़ी और उसे मैक्सिको के गआमुचिल स्थित अपने घर पर बुलाया ताकि दोनों के बीच सुलह हो सके. पुलिस के मुताबिक, घर पहुंचने पर गुतिरेज ने बाएज पर चाकू से 60 से ज्यादा वार किए. हत्या के बाद गुतिरेज ने खून साफ करने और दूसरे सबूतों को मिटाने की कोशिश भी की. उसने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की. बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.