दुनिया
फेयरवेल पार्टी में ब्राउनी लाने की वजह से महिला को नौकरी से निकाला
- 202 Views
- May 16, 2018
- By admin
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
अमेरिका में अपने एक सहकर्मी के फेयरवेल पार्टी पर लक्सेटिव-लेस्ड ब्राउनी लाने की वजह से एक महिला को नौकरी से निकाल दिया गया. महिला अमेरिका के मिशिगन में ‘एमएमआई एन्जीनियर्ड सॉल्युशन’ नाम की कंपनी में काम करती थी.
दरअसल, महिला का अपने सहकर्मी के साथ कुछ समय पहले झगड़ा हुआ था. इसलिए उसने तीन मई को होने वाले फेयरवेल के लिए ब्राउनी बनाया था लेकिन कोई भी उस ब्राउनी को खा पाता उसके पहले ही ऑफिस को पता चला गया.
इसके बाद कंपनी ने पुलिस को जानकारी दी. मिशिगन की सैलाइन पुलिस चीफ जेरोड हार्ट ने कहा, ” जैसा कि टीवी और फिल्मों में दिखाया जाता है कि कई बार लोग इस तरह का मजाक करने की कोशिश करते हैं. दुनिया में बहुत कुछ चल रहा है. इस प्रकार की चीजें करना गैरजरूरी और आपराधिक हैं.”
हालांकि, महिला के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया लेकिन उसे नौकरी से निकाल दिया गया.