जीवनशैली
फास्ट फूड से छुटकाना पाने का बेहतरीन उपाय
- 332 Views
- March 18, 2014
- By admin
- in जीवनशैली, समाचार
- 0 Comments
- Edit
क्या आप फास्ट फूड और चॉकलेट के बेइंतहा शौकीन हैं और अक्सर जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं? अपनी इस आदत को छोड़ने का एक कारगर तरीका इस तरह के खाद्य पदार्थो के प्रति उदासीन हो जाना है। एक अध्ययन के मुताबिक इस तरह के आत्मघाती व्यवहार से निबटने के लिए उदासी बेहद कारगर उपाय है।
यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी के एंथनी सेलेनरो ने कहा कि हमने पाया कि जब लोग दुखी रहते हैं, तो जंक फूड और फास्ट फूड देखने के बावजूद उसके प्रति उदासीन हो जाते हैं।
अध्ययनकर्ताओं ने अपने प्रयोग के दौरान प्रतिभागियों को पहले उनके पसंदीदा खाद्य पदार्थो के चित्र दिखाए गए, फिर उन्हें एक बेहद उदासीन कार्यअभ्यास दिया गया। उसके बाद उन्हें पहले दिखाए गए भोजन को खाने का अवसर दिया गया।