दुनिया
पाकिस्तान में हुए दो हमलों में बंदूकधारियों ने 9 लोगों को मौत के घाट उतारा
- 200 Views
- April 03, 2018
- By admin
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में दो हमलों में बंदूकधारियों ने एक ईसाई परिवार के चार सदस्यों सहित नौ लोगों की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाएं कल हुईं. ईसाई परिवार पर हुए हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने ली है.
राज्य की पुलिस प्रमुख मोआज्जम जाह अंसारी ने कहा कि पहला हमला क्वेटा के शाह जमां रोड पर हुआ. बाइक सवार हमलावर ने एक रिक्शे पर गोलियां चलायीं. घटना में अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के एक परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक महिला को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है.
उन्होंने कहा कि ईसाई परिवार पर यह हमला जानबूझ कर जाति को निशाना बनाने जैसा लग रहा है. हमले में महिला के पिता और तीन अन्य रिश्तेदार मारे गये हैं. अंसारी ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं कि यह रंजिश थी या फिर उन्हें जाति के आधार पर निशाना बनाया गया था.
दूसरी घटना में, क्वेटा के कामबरनी रोड पर दो समूहों में हिंसक संघर्ष हो गया जिसमें पांच लोग मारे गये और नौ अन्य घायल हो गये. कहा जा रहा है कि अल्पसंख्यक शिया मुसलमान हजारा अपने समुदाय के लोगों के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. उसी दौरान दो गुटों में संघर्ष हो गया.
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ईसाई परिवार पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है. संगठन ने अपनी संवाद समिति अमाक पर इस संबंध में बयान जारी किया है. हालांकि, दूसरे हमले के पीछे किसका हाथ है, यह अभी स्पष्ट नहीं है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.