खेल
पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका वनडे सीरीज से बाहर हुए मलिंगा
- 104 Views
- October 05, 2017
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
वर्तमान में खराब फॉर्म में चल रहे श्रीलंका के गेंदबाज लासिथ मलिंगा को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम में शामिल नहीं किया गया है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि वर्तमान फॉर्म को ध्यान में रखते हुए और 2019 विश्व कप के लिए श्रीलंका टीम की योजनाओं के तहत मलिंगा को वनडे सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं दी गई है.
जहां एक ओर मलिंगा टीम में शामिल नहीं हैं, वहीं दूसरी ओर एंजेलो मैथ्यूज चोटिल होने के कारण इस सीरीज में श्रीलंका टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे.
इस साल जून में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वापसी करने के बाद से मलिंगा ने अब तक कुल 13 वनडे मैच खेले हैं और इन मैचों में वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं.
इसके अलावा, बल्लेबाज दानुश्का गुनाथिलका को भी वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. हालांकि, श्रीलंका की टेस्ट टीम के कप्तान दिनेश चांडीमल और चमारा कपुगेदेरा को टीम में जगह मिली है.
पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका ने अपनी वनडे टीम की घोषणा कर दी है. दोनों टीमों के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मैच 13 अक्टूबर को खेला जाएगा.
श्रीलंका टीम: उपुल थारंगा (कप्तान), दिनेश चांडीमल, निरोशन डिकवेला, लाहिरु थिरामन्ने, कुशल मेंडिस, मिलिंदा श्रीवर्दना, चमारा कपुगेदेरा, थिसारा परेरा, सीकुगे प्रसन्ना, नुवान प्रदीप, सुरंगा लकमाल, दुश्मंथा चमीरा, विश्वा फर्नादो, अकीला धनंजय और जेफरी वंडेर्से.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.