दुनिया
पाकिस्तान के अस्पताल में विस्फोट, 55 लोगों की मौत; 100 घायल
- 337 Views
- August 08, 2016
- By sochindia
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
कराची: पाकिस्तान के अशांत दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान सूबे के क्वेटा स्थित एक सरकारी अस्पताल में आज एक संदिग्ध आत्मघाती बम विस्फोट के बाद हुई गोलीबारी में कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। मरने वालों में अधिकतर वकील हैं। पुलिस और बचाव अधिकारियों ने बताया कि प्रांत की राजधानी में ‘बलूचिस्तान बार एसोसिएशन’ (बीए) के अध्यक्ष वकील बिलाल अनवर कासी की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।
वकीलों के बिलाल के शव के साथ सिविल अस्पताल पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद अस्पताल में विस्फोट हुआ। रिपोर्ट में पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया गया कि वकील और पत्रकार जैसे ही आपात विभाग के पास जमा हुए कि तभी धमाके की तेज आवाज सुनी गई। बिलाल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आपात विभाग लाया गया था। मरने वालों में अधिकतर वकील थे, इसके अलावा पुलिस अधिकारी और पत्रकारों की भी मौत हुई।
पुलिस ने बताया कि विस्फोट के बाद अज्ञात लोगों ने गोलियां भी बरसाईं। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता अनवारूल हक ने बताया कि घटना में कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में से करीब 20 लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है। बलूचिस्तान के चीफ मिनिस्टर सनाउल्लाह जेहरी ने कहा कि इस हमले में भारतीय एजेंसी रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) का हाथ है।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.