खेल
पहले वनडे में हार के बाद बल्लेबाजों पर बरसे डुप्लेसिस
- 141 Views
- February 02, 2018
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
भारत के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बल्लेबाजों को इसका जिम्मेदार ठहराया है. डुप्लेसिस का मानना है कि उनकी टीम अच्छी साझेदारियां नहीं बना सकी इसी वजह से हमें हार का मूंह देखना पड़ा. डुप्लेसिस ने कहा कि उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 रन पीछे रह गई.
उन्होंने कहा ,‘‘ हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. बल्लेबाजी ईकाई के रूप में हमारा दूसरा सबसे अधिक स्कोर 30 या 40 में था जिससे साबित होता है कि बड़ी साझेदारियां नहीं बन सकी. वनडे क्रिकेट में साझेदारियां अहम होती है जबकि भारतीय स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे .’’
डुप्लेसिस ने कहा ,‘‘ हमें 300 रन बनाने चाहिये थे. हम इस मैदान पर बड़े स्कोर बना चुके हैं. हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 370 रन के लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज की थी. यह कहना गलत होता कि गेंदबाज खराब थे. यदि 60-70 रन और बने होते तो हम जीत सकते थे .’’
भारत के लिये कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने उम्दा गेंदबाजी की.
डुप्लेसिस ने कहा ,‘‘ इससे साबित होता है कि वनडे क्रिकेट में कलाई के स्पिनरों की क्या भूमिका है. वे विकेट लेने में सक्षम होते हैं और यही उन्होंने किया .’’
शतक जमाने वाले विराट कोहली के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ उसने शानदार पारी खेली. जब वे लक्ष्य का पीछा कर रहे हों तो कोहली का विकेट लेना सबसे अहम है. वह पारी की लय बनाने में माहिर है और उसके पास अपार अनुभव है .’’
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.